Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

On: March 22, 2026 12:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ससुराल में युवक की मौत पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

देवघर। कुंडा थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता के बयान पर छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार दास (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव की है। जानकारी के अनुसार, युवक 17 मार्च की रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने ससुराल गया था, जहां गंवाली पूजा में शामिल होना था। इसी दौरान ससुराल में ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक के पिता बासुदेव महरा ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी में चन्द्र केशव दास, लता देवी, अमित दास, रुपेश दास, पायल कुमारी और लाड़ो कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी के रूप में शामिल किया गया है। पिता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इधर, कुंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 बड़े वादों पर चुनावी दांव

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री का हमला, बोलीं– ‘मताधिकार नहीं छीनने देंगे’

पीएम की AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

सरहुल और ईद पर झूम उठा क्षेत्र, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

लावालौंग में सरहुल पर निकला भव्य जुलूस

अकीदत और रूहानियत में डूबी ईद-उल-फितर

Leave a Comment