Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लावालौंग में सरहुल पर निकला भव्य जुलूस

On: March 21, 2026 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पारंपरिक वेशभूषा व नृत्य-संगीत से झूम उठा क्षेत्र

चतरा: लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग में सरहुल पर्व के अवसर पर भव्य जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस सरहुल स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी एवं भोक्ता समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बन गया।ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा। युवक-युवतियां पारंपरिक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे, वहीं महिलाएं भी गीत गाते हुए शामिल हुईं। पारंपरिक धुनों के साथ-साथ डीजे की धुन पर भी लोग झूमते नजर आए, जिससे आयोजन में आधुनिकता की झलक भी देखने को मिली। मुख्य मार्गों पर जुलूस के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भोक्ता समाज के प्रमुख नेता छठु सिंह भोक्ता ने बताया कि सरहुल पर्व हमारी परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। इसे हर वर्ष पूरे उत्साह और एकता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर लोगों ने प्रकृति देवता से सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

सरहुल और ईद पर झूम उठा क्षेत्र, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

अकीदत और रूहानियत में डूबी ईद-उल-फितर

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी ईद-उल-फितर

प्रकृति के महापर्व सरहुल पर झूमा नगर

ईद, सरहुल और गणगौर एक साथ, शहर में दिखा सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम

दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, होटल के पास वारदात से मचा हड़कंप

यूडीएफ की जीत का भरोसा, राहुल गांधी बोले– बदलाव के लिए तैयार है राज्य

Leave a Comment