संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन व युवा भागीदारी पर दिया गया जोर
इटखोरी (चतरा): जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल तारा में इटखोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर एवं पत्थलगड़ा मंडल का मंडल स्तरीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला अभियान का समापन शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 वर्ष से ऊपर नए मतदाताओं को जोड़ने, बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने, हर वर्ग के लोगों को बूथ कमेटी में शामिल करने तथा महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने, सभी शक्ति केंद्रों पर बैठक करने, कार्यकर्ताओं का सम्मान करने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के बारे में विस्तार से बताया गया। “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने सभी चारों मंडलों के मंडल अध्यक्षों को धन्यवाद दिया। वहीं सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने कहा कि पार्टी कोई पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है और हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष एवं विधायक के अलावा पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश गुप्ता, देव कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।





















Total Users : 857882
Total views : 2577501