Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, होटल के पास वारदात से मचा हड़कंप

On: March 21, 2026 2:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बैंक से पैसे निकालकर रखे थे डिक्की में, अपाची बाइक सवार बदमाश फरार

चतरा। शहर के मेन रोड स्थित जायसवाल होटल के पास दिनदहाड़े 6 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति HDFC Bank से रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर जा रहा था। इसी दौरान वह जायसवाल होटल के पास नाश्ता करने के लिए रुका। इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने मौके का फायदा उठाया।

बताया जा रहा है कि अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश कुछ ही सेकंड में पहुंचे और बाइक की डिक्की खोलकर 6 लाख रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं सके। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी ईद-उल-फितर

प्रकृति के महापर्व सरहुल पर झूमा नगर

ईद, सरहुल और गणगौर एक साथ, शहर में दिखा सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम

यूडीएफ की जीत का भरोसा, राहुल गांधी बोले– बदलाव के लिए तैयार है राज्य

प्रीमियम पेट्रोल महंगा, ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

हिंदू नववर्ष पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा नगर

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, प्रभातफेरी

आईसीटी चौंपियनशिप 2025-26 के विजेताओं का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित

बेमौसम बारिश के दौरान वज्रपात, किसान के तीन बैलों की मौत

धूमधाम से चौती दुर्गा पूजा का शुभारंभ, 60 वर्षों से चली आ रही परंपरा

श्री श्री 1008 महायज्ञ की कलश स्थापना, निकली गई भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

आंगनबाड़ी कार्यों की समीक्षा, पोषण व टीएचआर वितरण पर जोर

Leave a Comment