इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के नवादा ग्राम पंचायत में श्री श्री 1008 महायज्ञ के कलश स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरिता देवी ने कलशयात्रियों को कलश प्रदान कर महायज्ञ के कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया तथा यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण भी किया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते नजर आए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में नवादा मुखिया विकास कुमार सिंह, उप प्रमुख संजय गुप्ता, हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू, चतरा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि कृष्णा साहू, पूर्व उपप्रमुख बंगाली साह, पंचायत समिति प्रतिनिधि महेंद्र राम, जग समिति के अध्यक्ष दशरथ साहू, प्रमोद सर, सिकंदर कर, कामेश्वर साहू, खूब लाल साहू, जितेंद्र साहू, नारायण साहू, सिकंदर साहू, मनोज यादव, अनिल यादव सहित पंचायत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री श्री 1008 महायज्ञ की कलश स्थापना, निकली गई भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

On: March 21, 2026 12:57 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 857901
Total views : 2577531