लापरवाही पर चेतावनीकृदो दिनों में 100ः वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीएचआर (टेक होम राशन), पोषण, टीकाकरण, उपस्थिति, मासिक रिपोर्टिंग, पोषण आहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा हॉट कुक्ड फूड योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। पदाधिकारी ने सभी सेविकाओं को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर में सभी सूचनाएं समय पर दर्ज करें तथा एफआरएस के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन सुनिश्चित करें। टीएचआर वितरण में कमी पाए जाने पर पदाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दो दिनों के भीतर 100 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाएं, पर्यवेक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।























Total Users : 857902
Total views : 2577535