Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, झांसा देकर ले गया सुनसान इलाके में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचा, जांच जारी

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एलेक्स गुप्ता उर्फ रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले (राजनगर थाना, ग्राम बलवा) का रहने वाला है, जो वर्तमान में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको में रह रहा था।

मामले का खुलासा करते हुए बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की शुरुआत 15 मार्च 2026 की शाम को हुई। साकची स्थित जुबली पार्क गेट नंबर एक के पास एक कार चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी स्विफ्ट कार में बैठा लिया। रास्ते में उसने नाबालिग से मोबाइल नंबर मांगा, जिस पर लड़की ने अपनी मां का नंबर दे दिया।

अगले दिन 16 मार्च को आरोपी ने लड़की की मां को फोन कर पैसे देने और चांडिल डैम घुमाने की बात कही। वह लड़की को स्टेशन रोड (टाटानगर) बुलाकर अपनी स्कूटी से साकची ले गया। वहां उसने बाजार से सिंदूर खरीदा और जबरन नाबालिग की मांग भर दी। इसके बाद वह उसे डिमना लेक घुमाने ले गया। वापसी के दौरान आरोपी ने डिमना रोड स्थित साई कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्कूटी रोकी और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह पीड़िता को टाटानगर स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया।

घर पहुँचने पर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद 20 मार्च को बागबेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी एलेक्स गुप्ता को ढूंढ निकाला और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment