Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लंबित आवास पूर्ण कराने को विशेष अभियान, पंचायतों में चल रहा सत्यापन कार्य

On: March 21, 2026 12:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ ने दी चेतावनी-अग्रिम राशि लेने के बाद कार्य अधूरा छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में 11 मार्च से 20 मार्च तक लंबित आवासों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे लाभुकों को प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने विभिन्न कारणों से अपने आवास निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया है या उसमें विलंब कर रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया है, जो पंचायत स्तर पर पहुंचकर लंबित आवासों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। साथ ही लाभुकों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी किया जा रहा है। अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को एदला सहित कई पंचायतों का निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। बीडीओ श्री प्रसाद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों ने अग्रिम किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा नहीं किया है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव, मुखिया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड श्रम पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, 15वें वित्त एवं आवास के प्रखंड समन्वयक सहित कार्यालय एवं क्षेत्रीय कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 बड़े वादों पर चुनावी दांव

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री का हमला, बोलीं– ‘मताधिकार नहीं छीनने देंगे’

पीएम की AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

सरहुल और ईद पर झूम उठा क्षेत्र, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

लावालौंग में सरहुल पर निकला भव्य जुलूस

Leave a Comment