Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज आंधी-तूफान के बीच वज्रपात का कहर, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत

On: March 21, 2026 12:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कई लोग झुलसे, घायलों को हजारीबाग रेफर, प्रशासन ने मदद का दिया आश्वासन

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज आंधी और तूफान के दौरान हुए वज्रपात ने कहर बरपाया, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सिंघानी/बंदरचूआ निवासी मो. महफूज की पत्नी शमा परवीन करीब 35 वर्ष की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेराल पंचायत के जेहरा गांव में संजय भुइयां की दो पत्नियां पूनम देवी एवं कल्याणी देवी भी वज्रपात की चपेट में आ गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया था, लेकिन ले जाते समय मौत हो गई। इसके अलावा बंदरचूआ/सिंघानी क्षेत्र की उजेफा खातून उर्फ लाडो एवं जेबुन निशा भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को पत्थलगड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सह प्रभारी बीडीओ उदल राम एवं पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मृत घोषित नवजात दफनाने से पहले हुई जिंदा, नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, 10 बड़े वादों पर चुनावी दांव

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री का हमला, बोलीं– ‘मताधिकार नहीं छीनने देंगे’

पीएम की AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध मौत में हत्या का केस दर्ज, पिता के बयान पर 6 नामजद

सौहार्द और शांति के माहौल में इटखोरी में मनाई गई ईद

रामनवमी पूजा को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

धूमधाम से मनाया गया प्राकृतिक सरहुल पर्व

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

सरहुल और ईद पर झूम उठा क्षेत्र, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

लावालौंग में सरहुल पर निकला भव्य जुलूस

Leave a Comment