Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बालेश्वर प्रसाद अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर ओपा में मनाया गया नव वर्ष विक्रम संवत् 2083

On: March 20, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बालेश्वर प्रसाद अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर ओपा में मनाया गया नव वर्ष विक्रम संवत् 2083

दिनांक 20/3/2026 दिन गुरुवार को चैत्र शुक्ल नवरात्र प्रतिपदा नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के पावन वेला पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के कोषाध्यक्ष शुभम मित्तल जी ने विद्यालय के सभी परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रांत के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने विश्व के सभी काल गणना में भारतीय काल गणना को सर्वश्रेष्ठ बताया। जो विश्व की काल गणनाओं में सबसे प्राचीन वैज्ञानिक सांस्कृतिक एवं खगोलीय ग्रह -पिडों पर आधारित है। जिसके आधार पर खगोलीय घटनाएं एवं पर्व -त्यौहार एवं उत्सव का आयोजन निर्धारित करता है। परमेश्वर महोदय ने नव वर्ष की शुभकामना व्यक्त करते हुए बसंत नवरात्रि के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री आनंद साहु ने कार्यक्रम का संचालन किया और भारत की सांस्कृतिक गुलामी से निकाल कर अपने सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा करने की शपथ ली। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री प्रमोद प्रसाद अग्रवाल ने राजा विक्रमादित्य के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विश्व का महान चक्रवर्ती हिंदू सम्राट बताया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री लाल उपेंद्रनाथ शाहदेव ने विक्रम संवत् को ईस्वी ,सन से प्राचीन बताते हुए इसे ईस्वी सन से 57 वर्ष पुराना बताया।

इस पावन अवसर पर सभी भैया- बहनों ने एक दूसरे को नववर्ष विक्रम संवत् 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं का आदान-प्रदान किया।

विद्यालय से सर्वप्रथम आज प्रातः 8:00 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन करके ग्राम- भ्रमण कर नव वर्ष की शुभकामना एवं संदेश दिया। इस प्रभात फेरी में भैया -बहनों ने अपने-अपने हाथों में शुभकामना संदेश की तख्ती लेकर ग्राम भ्रमण किया। भैया -बहनों के जय घोष भारत माता की जय, वंदे मातरम, नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 मंगलमय हो,राजा विक्रमादित्य अमर रहे, चैत्र शुक्ल नवरात्र प्रतिपदा मंगलमय हो। इत्यादि से गूंज्यमान हो गया। विद्यालय के इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव श्री रमेश प्रसाद साहु, उपाध्यक्ष श्री वंदे उरांव, आचार्य श्री प्रमोद प्रसाद, आचार्य लाल उपेंद्रनाथ शाहदेव, श्री अमित साहु, सभी आचार्य बहन सम्मिलित रहें एवं दर्जनों अभिभावक, मातृ संगठन की माताएं उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धर्मांतरण पर नए कानून की जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा: सांसद सुखदेव भगत

ईडी की बड़ी कार्रवाई: SBI के पूर्व ब्रांच मैनेजर की संपत्ति कुर्क

सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति

झारखंड पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, जवानों ने दिखाया दमखम

डैम में युवती ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

बड़ी सफलता: केबल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

लोहरदगा सेटेलाइट शाखा में अभिकर्ताओं का महाजुटान, मार्च क्लोजिंग और वैष्णो देवी यात्रा लक्ष्य पर चर्चा

कुडू में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन की मुस्तैदी: सरहुल और ईद, रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

​लोहरदगा में गूँजा जय श्रीराम: संवत्सर 2083 और नवरात्र पर ‘रामोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

ईरान-इज़रायल संघर्ष पर सांसद सुखदेव भगत की अपील, युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता

कांग्रेस में इस्तीफे पर भड़के सुखदेव भगत, भाजपा पर साधा तीखा निशाना,

जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण संपन्न

Leave a Comment