Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डैम में युवती ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

On: March 20, 2026 12:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीबीए की छात्रा थी, पुलिस कर रही मामले की जांच

रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी निवासी बीके झा की पुत्री निमिषा झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निमिषा झा लालपुर स्थित बीआईटी मेसरा एक्सटेंशन से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे युवती को डैम के पास अकेले घूमते देखा गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक पानी में छलांग लगा दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवती का शव डैम से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: SBI के पूर्व ब्रांच मैनेजर की संपत्ति कुर्क

सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति

झारखंड पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, जवानों ने दिखाया दमखम

बड़ी सफलता: केबल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

लोहरदगा सेटेलाइट शाखा में अभिकर्ताओं का महाजुटान, मार्च क्लोजिंग और वैष्णो देवी यात्रा लक्ष्य पर चर्चा

कुडू में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन की मुस्तैदी: सरहुल और ईद, रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

​लोहरदगा में गूँजा जय श्रीराम: संवत्सर 2083 और नवरात्र पर ‘रामोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

ईरान-इज़रायल संघर्ष पर सांसद सुखदेव भगत की अपील, युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता

कांग्रेस में इस्तीफे पर भड़के सुखदेव भगत, भाजपा पर साधा तीखा निशाना,

जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण संपन्न

त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन सख्त, पूरे राज्य में हाई अलर्ट के निर्देश

इफ्तार के साथ जागरूकता: ककरगढ़ में एमडीए अभियान को मिला नया बल

Leave a Comment