लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने ईरान-इज़रायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि युद्ध किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति, संयम और संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।सांसद भगत ने अपने बयान में ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए इरान-इराक़ वार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध लंबे समय तक चला और इससे दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अंततः कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। यह इतिहास हमें सिखाता है कि हिंसा और टकराव केवल विनाश की ओर ले जाते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में ईरान और इजरायल के बीच जो हालात बन रहे हैं, वे न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं। ऐसे समय में सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। सुखदेव भगत ने भारत की विदेश नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा से शांति, सह-अस्तित्व और आपसी समझ का पक्षधर रहा है। भारत का मानना है कि किसी भी प्रकार के मतभेद, अविश्वास या कड़वाहट को संवाद के माध्यम से दूर किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष और हमलों का सिलसिला कभी स्थायी समाधान तक नहीं पहुंचता, बल्कि इससे स्थिति और अधिक जटिल हो जाती है। इसलिए सभी देशों को चाहिए कि वे कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता दें और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।अंत में सांसद भगत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाएं और दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित कराने में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में स्थिरता और शांति कायम रहे।
ईरान-इज़रायल संघर्ष पर सांसद सुखदेव भगत की अपील, युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता

On: March 20, 2026 12:55 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 855036
Total views : 2573624