Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति

On: March 20, 2026 1:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

CM हेमंत सोरेन ने रिहा कैदियों की निगरानी और पुनर्वास पर दिए विशेष निर्देश

रांची। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आजीवन कारावास की सजा काट रहे 15 कैदियों की रिहाई पर समीक्षा की गई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद 6 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी। बैठक में अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य पर विचार किया गया, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रिहा किए जाने वाले कैदियों का एक व्यवस्थित डेटा बेस तैयार किया जाए। साथ ही जेल से बाहर आने के बाद उनकी गतिविधियों की नियमित ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि वे पुनः किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिहा कैदियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे उनका पुनर्वास हो सके और वे समाज की मुख्यधारा में शामिल रह सकें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं पर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, अपर पुलिस महानिरीक्षक तुषार रंजन तथा न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: SBI के पूर्व ब्रांच मैनेजर की संपत्ति कुर्क

झारखंड पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, जवानों ने दिखाया दमखम

डैम में युवती ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

बड़ी सफलता: केबल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

लोहरदगा सेटेलाइट शाखा में अभिकर्ताओं का महाजुटान, मार्च क्लोजिंग और वैष्णो देवी यात्रा लक्ष्य पर चर्चा

कुडू में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन की मुस्तैदी: सरहुल और ईद, रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

​लोहरदगा में गूँजा जय श्रीराम: संवत्सर 2083 और नवरात्र पर ‘रामोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

ईरान-इज़रायल संघर्ष पर सांसद सुखदेव भगत की अपील, युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता

कांग्रेस में इस्तीफे पर भड़के सुखदेव भगत, भाजपा पर साधा तीखा निशाना,

जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण संपन्न

त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन सख्त, पूरे राज्य में हाई अलर्ट के निर्देश

इफ्तार के साथ जागरूकता: ककरगढ़ में एमडीए अभियान को मिला नया बल

Leave a Comment