लोहरदगा: जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण संपन्न
लोहरदगा: जिला मुख्यालय स्थित ललित नारायण स्टेडियम में जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में विक्रम संवत 2083 के अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा और भक्ति जागरण ने पूरे शहर को राममय कर दिया। नगर भ्रमण कर वापस स्टेडियम पहुँची शोभायात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत ललित नारायण स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकाली यह यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर बरवाटोली चौक, मिशन चौक, मेन रोड अपर बाजार, थाना टोली, अमला टोली, पावरगंज साइडिंग,बाबा मठ ,न्यू रोड के रास्ते होते हुए शोभायात्रा वापस ललित नारायण स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह पानी शरबत की व्यवस्था की गई थी शोभायात्रा के समापन के पश्चात सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक व मुख्य संरक्षक रमेश उरांव,अध्यक्ष नगर पालिका अनिल उरांव,हिंदू हृदय सम्राट भैरव सिंह, ऋषि नाथ शाहदेव और संजय वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित हुए। अनिल उरांव समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ की समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने राम भजनों, विशेष ‘चैता’ और छठ गीतों ने समां बांध दिया। भक्ति गीतों की सुरीली धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस कार्यक्रम में पूरा वातावरण भक्ति के रस में डूबा रहा।
कार्यकर्ताओं का सम्मान
जय श्रीराम समिति की ओर से विभिन्न गांवों से आए सक्रिय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र और शस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए लोगों को संबोधित किया l
मंच संचालन मनोरमा कुमारी करूवा एवं कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण भगत ने सभी का आभार व्यक्त किया और नववर्ष की शुभकामना दी
मौके पर जिला संचालन समिति सदस्य सुषमा सिंह,अजय सोनी शैलेश कुशवाहा, अनूप गुप्ता ओम महतो परमेश्वर साहू चंदन साहू, कन्हैया करवा बजरंग करवा, हेमंत वर्मा,अनुज कुमार,
चंदन अग्रवाल कौशल मित्तल विक्की कसेरा, संदीप पोद्दार, इंदिरा प्रधान दीपक साहू वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार सूर्या
वार्ड पार्षद किसुन महतो, पंकज महतो, नीरज जायसवाल, प्रतिमा देवी,रवि महली,सीमा देवी,अनीता देवी पूर्णिमा देवी सुनीता देवी,भारती देवी, बिंदिया देवी सरस्वती देवी,उदय महतो गणेश साहू, रामकुमार साहू दीपक पासवान, अवधेश मिश्रा सुरेंद्र साहू कृष्णा सिंह, राम नारायण प्रसाद मनोज कुमार गुप्ता, उदय वर्मन, संदीप राम उदय नायक, समेत हजारों महिला पुरुष मौके पर मौजूद थे




















Total Users : 855036
Total views : 2573624