Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बड़ी सफलता: केबल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

On: March 20, 2026 12:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परित्यक्त क्वार्टर में छापेमारी, 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, एक किशोर भी अभिरक्षा में

रांची। रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत चोरी में शामिल गिरोह को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मार्च 2026 को पीआरएस कार्यालय, रांची से सूचना मिली थी कि 15/16 मार्च की रात रेलवे कोर्ट के समीप स्थित पीआरएस भवन की खिड़की तोड़ दी गई है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रांची में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के क्रम में 17 मार्च को निरीक्षक रांची के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर रेलवे कॉलोनी स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर में छापेमारी की। इस दौरान वहां 5 व्यक्तियों को रेलवे के विद्युत केबल काटते और उसका इंसुलेशन हटाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 42 मीटर रेलवे के विद्युत केबल, 2 हेक्सा ब्लेड और एक पेपर कटर बरामद किया गया। बरामद केबल की अनुमानित कीमत ₹5,900 बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रेलवे के पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी की थी, साथ ही पीआरएस भवन में भी चोरी का प्रयास किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कच्छप (21 वर्ष), कृष्णा मुंडा (21 वर्ष), अनुज टोप्पो (24 वर्ष) और लव मुंडा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि एक 16 वर्षीय किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपी चुटिया थाना क्षेत्र, रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। आरपीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डैम में युवती ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

लोहरदगा सेटेलाइट शाखा में अभिकर्ताओं का महाजुटान, मार्च क्लोजिंग और वैष्णो देवी यात्रा लक्ष्य पर चर्चा

कुडू में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन की मुस्तैदी: सरहुल और ईद, रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

​लोहरदगा में गूँजा जय श्रीराम: संवत्सर 2083 और नवरात्र पर ‘रामोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

ईरान-इज़रायल संघर्ष पर सांसद सुखदेव भगत की अपील, युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता

कांग्रेस में इस्तीफे पर भड़के सुखदेव भगत, भाजपा पर साधा तीखा निशाना,

जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण संपन्न

_मुख्यमंत्री का पुलिस- प्रशासन को निर्देश- विधि व्यवस्था के संधारण में खलल डालने वालों पर त्वरित एवं सख्त एक्शन हो

इफ्तार के साथ जागरूकता: ककरगढ़ में एमडीए अभियान को मिला नया बल

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का भव्य आयोजन; बुटी मुखिया को दिल्ली में सम्मान की घोषणा

सीएम मइयाँ सम्मान योजना और पेंशन की राशि लाभुकों के बैंक खाते में डाली गई

​भंडरा के भीठा में उमड़ा जनसैलाब: विराट हिंदू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया हिंदू नववर्ष

Leave a Comment