Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस में इस्तीफे पर भड़के सुखदेव भगत, भाजपा पर साधा तीखा निशाना,

On: March 20, 2026 12:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए… संघर्ष छोड़ सत्ता की शरण में जाना आत्मसम्मान नहीं, सरेंडर है

प्रद्युत बोरदोलोई के फैसले पर कांग्रेस का पलटवार, गोड्से की गोद वाले बयान से गरमाई राजनीति

नई दिल्ली/लोहरदगाः दिल्ली की सियासत उस वक्त गरमा गई जब सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस से इस्तीफे को लेकर पार्टी के भीतर ही तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने न सिर्फ इस फैसले को सरेंडर करार दिया, बल्कि बेहद आक्रामक अंदाज में भाजपा पर भी निशाना साधा। पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए —ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी छोड़ने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी भी साथी को खोना पीड़ादायक होता है, लेकिन इस तरह का कदम आत्मसम्मान नहीं बल्कि संघर्ष से भागना है। भगत ने तंज कसते हुए कहा कि पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए, यानी जो जाना चाहता है, वह किसी न किसी कारण का सहारा ढूंढ ही लेता है। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या यह आत्मसम्मान है या फिर सत्ता के सामने समर्पण। अपने बयान को और धार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम उस विचारधारा की ओर झुकाव दर्शाता है जिसे कांग्रेस लंबे समय से चुनौती देती रही है। *गोडसे की गोद में जाना* जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में भाजपा पर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी मनी पावर या अन्य ताकतों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को प्रभावित कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डैम में युवती ने लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

बड़ी सफलता: केबल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

लोहरदगा सेटेलाइट शाखा में अभिकर्ताओं का महाजुटान, मार्च क्लोजिंग और वैष्णो देवी यात्रा लक्ष्य पर चर्चा

कुडू में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन की मुस्तैदी: सरहुल और ईद, रामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

​लोहरदगा में गूँजा जय श्रीराम: संवत्सर 2083 और नवरात्र पर ‘रामोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

ईरान-इज़रायल संघर्ष पर सांसद सुखदेव भगत की अपील, युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान का रास्ता

जय श्रीराम समिति के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा और भक्ति जागरण संपन्न

त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन सख्त, पूरे राज्य में हाई अलर्ट के निर्देश

इफ्तार के साथ जागरूकता: ककरगढ़ में एमडीए अभियान को मिला नया बल

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का भव्य आयोजन; बुटी मुखिया को दिल्ली में सम्मान की घोषणा

सीएम मइयाँ सम्मान योजना और पेंशन की राशि लाभुकों के बैंक खाते में डाली गई

​भंडरा के भीठा में उमड़ा जनसैलाब: विराट हिंदू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया हिंदू नववर्ष

Leave a Comment