लोहरदगा जिले के ककरगढ़ मुस्लिम टोली (फुलसुरी पतराटोली) में इफ्तार के अवसर पर आयोजित एक अनूठी पहल के माध्यम से एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) जागरूकता अभियान को नया आयाम मिला। यह पहल जिला उपायुक्त (DC) महोदय के निर्देशानुसार तथा पिरामल टीम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संकल्पित, सुनियोजित एवं नेतृत्वित की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन मस्जिद परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में फूड सेफ्टी ऑफिसर मोइन अख्तर, थाना प्रभारी वारिस हुसैन, डीडीएम, डीपीएम (स्वास्थ्य), जिला वीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अशोक ओरेया, वीबीडी कंसल्टेंट रजनी लकड़ा, स्वाति चौधरी, मोनू, पिरामल टीम के फेलोज़, स्थानीय मुखिया जी तथा मीडिया प्रतिनिधि नूतन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अभियान में एलईडी वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और ककरगढ़ पंचायत के फुलसुरी पतराटोली एवं मुस्लिम टोली क्षेत्रों में प्रभावी जनसंपर्क स्थापित किया गया।
विशेष रणनीति के तहत टीम को दो भागों में विभाजित किया गया—एक टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया एवं दवा सेवन सुनिश्चित कराया, जबकि दूसरी टीम ने इफ्तार के बाद समुदाय के बीच संवाद स्थापित कर उन्हें एमडीए के प्रति प्रेरित किया।
इस पहल के सकारात्मक परिणाम स्वरूप कुल 135 लोगों ने दवा का सेवन किया। साथ ही, प्रतिदिन संध्या के समय दवा खिलाने का अभियान निरंतर जारी है, जो 25 मार्च तक संचालित रहेगा।
इस समन्वित प्रयास से समुदाय में उल्लेखनीय उत्साह और सहभागिता देखने को मिली, जो एमडीए अभियान की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




















Total Users : 855036
Total views : 2573624