Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, गांव में आक्रोश

On: March 14, 2026 6:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुएं में मिली 7 साल के बच्चे की लाश, गांव में आक्रोश, सड़क जाम

गुमला। झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र स्थित केसीपारा गांव में सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केसीपारा निवासी बासु गोप के पुत्र प्रीतम गोप के रूप में हुई है। प्रीतम पिछले चार दिनों से लापता था और एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार को पुलिस ने गांव के ही एक कुएं से उसका शव बरामद किया।

शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने शव के साथ गुमला-ओडिशा मार्ग को टैसेरा के पास जाम कर दिया। इस कारण करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप रहा और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने लोगों को समझाया, जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे जाम हटाया गया।

जानकारी के अनुसार 10 मार्च को प्रीतम अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में आयोजित एक चुमावन कार्यक्रम में गया था। उस समय घर के अंदर रस्म चल रहा था, जबकि प्रीतम अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था। रात करीब नौ बजे जब उसकी मां उसे घर ले जाने के लिए बाहर निकलीं तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया।

मृतक के पिता बासु गोप ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पहले शव को कहीं दफनाया गया और बाद में उसे निकालकर कुएं में फेंक दिया गया। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से जांच की जाएगी, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं

नगर परिषद में रोमांचक मुकाबला, एक वोट से उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार ‘चीनी’

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

झारखंड पुलिस को मिली 1,485 आधुनिक वाहनों की सौगात

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन की बैठक आयोजित

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

Leave a Comment