Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या, नवोदय विद्यालय मोड़ के पास वारदात, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका

On: March 13, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिमरिया–चतरा एनएच-100 मार्ग पर नवोदय विद्यालय स्थित मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

मृतक की पहचान विकास कुमार (पिता खुशियाल साव) के रूप में हुई है, जो केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और अपराधियों की तलाश जारी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कैलाश राम चंद्रवंशी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

कोनी गांव में श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ सह हनुमान-शिव महापूजन का शुभारंभ, जलयात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन, 19 मार्च तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह से बढ़ी भीड़, एजेंसी ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न दें

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को सब्जी बीज वितरित,16 किसानों को मिला बीज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर बढ़ा आक्रोश, जिप सदस्य ने उपायुक्त को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई की मांग की

साहियिका चयन को लेकर आमसभा आयोजित, छह आवेदनों की हुई जांच

बिरहोर टोला में मना पत्रकार संतोष दास का जन्मदिन, बिरहोर बच्चों के बीच केक काटकर किया नाश्ता-बिस्कुट का वितरण

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

क्षत्रिय गौरव एकता समागम को लेकर लोरम में बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

Leave a Comment