Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक की मौके पर मौत, संघरी घाटी में हादसे के बाद आधा दर्जन वाहनों की टक्कर, कई घंटे जाम

On: March 13, 2026 9:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संघरी घाटी में शुक्रवार अहले सुबह कोयला लदे एक हाईवा पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीछे से आ रहे आधा दर्जन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। मृतक चालक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरम पंडरिया गांव निवासी आदित्य राणा के रूप में हुई है। वह भोला राणा के पुत्र बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य राणा कोयला लदा हाईवा लेकर चतरा-गया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान संघरी घाटी के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। हाईवा के पलटते ही उसमें लदा कोयला मुख्य सड़क पर बिखर गया, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे कई छोटे-बड़े वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और आपस में टकरा गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और चतरा-गया मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में जेसीबी की मदद से पलटे हाईवा और सड़क पर फैले कोयले को हटाया गया। करीब सुबह 10 बजे के आसपास सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी और सभी वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संघरी घाटी में लगातार हादसों पर विधायक ने उठाई आवाज, सड़क ऊंची कर पुल निर्माण की मांग, एनएच विभाग को भेजा पत्र

क्षत्रिय गौरव एकता समागम को लेकर लोरम में बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा

मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या, नवोदय विद्यालय मोड़ के पास वारदात, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका

भू-अर्जन कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार जमीन मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगे थे 20 हजार रुपये

प्रदान के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया सलगी के रोचो बरवाटोली का भ्रमण, बोले- “लोहरदगा जिला बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी”

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Leave a Comment