Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

On: March 12, 2026 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

“रिश्वत के खेल में रंगेहाथ पकड़ा गया कानून का रखवाला… और देखते ही देखते थाना परिसर में मच गया हड़कंप!”

कोडरमा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। हजारीबाग से आई एसीबी की टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार चंदवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई थी। इस मामले को मैनेज करने और आरोपी पक्ष को राहत देने के नाम पर पुलिस की ओर से एक लाख रुपये की मांग की गई थी।

पीड़ित पक्ष इस मांग से परेशान था और मामले के समाधान की तलाश में था। बताया जाता है कि इस संबंध में पीड़ित ने जेकेएलएम के नेता प्रेम नायक को जानकारी दी। इसके बाद प्रेम नायक ने पूरे मामले की शिकायत हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय में की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वतखोरी की पुष्टि होने पर जाल बिछाया गया। टीम के निर्देशानुसार गुरुवार को दारोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत देने की व्यवस्था की गई।

जैसे ही दारोगा पवन कुमार राम ने पीड़ित से पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे तुरंत रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दारोगा थाना परिसर में बने अपने सरकारी क्वार्टर में ही रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम दारोगा को अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल की राजनीति में भूचाल: अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला, शर्ट फटी, जूते-अंडे फेंके; जान बचाने के लिए हेलमेट पहनकर गलियों में भागे सांसद

झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 लाख का इनामी और झांगुर ग्रुप का सरगना दो साथियों संग रांची-गुमला सीमा पर किया सरेंडर

ब्राह्मण समाज की संगठनात्मक मजबूती पर मंथन: हुई प्रखंड स्तरीय बैठक, समाज को एकजुट करने का संकल्प

जिला प्रशासन की अनूठी पहल: विकास भवन में आम क्रेता-विक्रेता संवाद का आयोजन, सीधे बाजार से जुड़े बागवानी किसान

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूती का मंत्र

नो-एंट्री नियमों की उड़ रही धज्जियां: पुलिस की नाक के नीचे बाजार में घुस रहे भारी वाहन, हादसे के डर से सहमे लोग

साइबर ठगों का नया और खतरनाक पैंतरा: बिना OTP, लिंक या कॉल के महिला के खाते से उड़ाए ₹20 हजार; 15 दिनों में दूसरा शिकार

15 महीनों से टूटा है पुल: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से घुट रही हजारों ग्रामीणों की जिंदगी, जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर

पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया के गोठाई जंगल से 1 किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

शिक्षा व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा: स्कूलों में कम उपस्थिति पर भड़के डीसी, दिए शत-प्रतिशत हेल्थ चेकअप के निर्देश

होनहार लाल रांची में जिंदगी की जंग हारा: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे करण का कमरे में मिला फंदे से लटकता शव

बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन: पूर्व सांसद धीरज साहू सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत, उमड़ा श्रमिकों का जनसैलाब

Leave a Comment