भंडरा । भंडरा के भौरो पंचायत भवन में गुरुवार को प्रजायत्न के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें पंचायत के सभी स्कूलों के विद्यालय प्रबंधन समिति के अभिभावक सदस्य और आंगनबाड़ी के सेविका शामिल हुए। पंचायत की मुखिया सुमंती तिग्गा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रजायत्न के राम बाबु, जितेन दास, अनिल त्रिपाठी, पूनम टोप्पो आदि द्वारा स्कूलों में एसएमसी सदस्यों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गईं। स्कूल में बच्चों का नामांकन, उपस्थिति के साथ समस्याओं पर भी चर्चा की गईं। मुखिया ने बताया कि स्कूलों में पानी की समस्या को दुर करने के लिये योजना तैयार की जा रही है। बहुत जल्द स्कूलों में पानी की समस्या दुर हो जाएगी। इसके अलावे चाहरदीवारी निर्माण का प्रस्ताव भी जिला भेज दिया गया है। निविदा के बाद इस पर काम आरंभ हो जाएगा। पंचायत सचिव अजय उरांव ने पंचायत भवन में संचालित पंचायत ज्ञान केंद्र की जानकारी देते हुए बताया कि इसका लाभ बच्चे उठा सकते हैं। बैठक में पंचायत मोबिलाइजर रामजीवन उरांव, उपमुखिया बसंती देवी, ग्राम प्रधान अमन उरांव आदि उपस्थित थे।
भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

On: March 12, 2026 10:22 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 841576
Total views : 2554999