जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं : डॉ ताराचंद*
………………….
*उपायुक्त ने एलपीजी गैस कंपनियों के सेल्स अफसरों के साथ की बैठक*
……………….
*निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं लिए जाने का एलपीजी कंपनियों को निर्देश*
———————-
*सर्वर में आयी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हो पा रही बुकिंग का कार्य जल्द ही होगा सामान्य*
============
*लोहरदगा।*
उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एलपीजी; एचपीसीएल, आईओसीएल, बीपीसीएल के सेल्स अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक में यह बात निकल कर आयी कि गैस बुकिंग सर्वर में आयी तकनीकी गड़बड़ी के कारण अभी एलपीजी गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। गैस का वितरण सामान्य हो रहा है इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त ने कहा कि उपभोक्ताओं से एलपीजी सिलिंडर की निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं ली जाय अन्यथा सुसंगत धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राहकों से इस प्रकार की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी किसी भी स्थिति में ना हो।
*आमजनों से अपील*
उपायुक्त ने आमजनों व एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। एलपीजी गैस बुकिंग के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा।
_आज की बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित थे।_




















Total Users : 841584
Total views : 2555011