Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

On: March 12, 2026 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

​ अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

​लोहरदगा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 433 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी तस्करी एक 12 चक्का ट्रक के जरिए की जा रही थी।

​घटना का विवरण

​दिनांक 12.03.2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को सूचना मिली कि एक 12 चक्का ट्रक (संख्या: JH12H 9099) भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर जिले की सीमा में प्रवेश कर रहा है।

​सूचना के सत्यापन हेतु श्री वेदांत शंकर (IPS), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कचहरी मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध ट्रक के आने पर उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें केबिन के अंदर बने एक गुप्त बॉक्स से कुल 154 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

​बरामदगी और वजन

​कुल मादक पदार्थ: 433 किलोग्राम गांजा (154 पैकेट)

​वाहन: 12 चक्का ट्रक (JH12H 9099)

​अन्य: 02 मोबाइल फोन

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है:

​शमशेर अली (48 वर्ष): निवासी- मांझी, जिला- सारण, बिहार।

​इकराम खाँ (55 वर्ष): निवासी- फैजाबाद रोड, गोंडा, उत्तर प्रदेश।

​कानूनी कार्रवाई: इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड सं0-52/26 के तहत NDPS ACT की विभिन्न धाराओं (20(b)(ii)(C)/22(c)/29) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​छापामारी दल के मुख्य सदस्य

​श्री वेदांत शंकर (IPS), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को।

​श्री रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि० सह थाना प्रभारी, लोहरदगा।

​पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार एवं पु०अ०नि० पप्पू कुमार।

​स०अ०नि० अमरनाथ पाण्डेय एवं तकनीकी शाखा के कर्मी।

​लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एयरफोर्स जवान जीजा को अदालत ने किया बरी, पीड़िता ने कहा– ‘घटना सपने में महसूस हुई थी’, सात साल बाद खत्म हुई कानूनी लड़ाई

दो महीने बाद बरामद हुआ चोरी हुआ लोहे का ब्रिज, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दो बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने कोयल नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

रामनवमी में DJ प्रतिबंध पर विधायक का विरोध, आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा परिसर में दिया धरना

कोलेश्वरी महोत्सव की बैठक पांचवीं बार स्थगित, प्रतिनिधियों में नाराजगी

थाना गेट के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Leave a Comment