सिमरिया (चतरा)। फ्लाइ ऐश ढुलाई को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं के आंदोलन के बाद प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में 9 मार्च को उपायुक्त कीर्ति श्री की अध्यक्षता में झामुमो प्रतिनिधिमंडल और एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में फ्लाइ ऐश ढुलाई में लगे ट्रिप ट्रेलर पर प्रतिबंध लगाने, लोड वाहनों को सील कर सुरक्षित ढुलाई सुनिश्चित करने तथा चिन्हित स्थानों पर लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस माह के अंत तक सभी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फ्लाइ ऐश ढुलाई से प्रति टन पांच रुपये की कटौती कर एक विशेष कोष बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे सड़क सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा। बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
फ्लाइ ऐश ढुलाई को लेकर बैठक, ट्रिप ट्रेलर पर रोक लगाने पर सहमति, आंदोलन के बाद प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन हरकत में आया

On: March 10, 2026 8:29 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 838209
Total views : 2550299