Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत की अध्यक्षता में एक दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

On: March 10, 2026 8:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

– भंडरा । भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत की अध्यक्षता में एक दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के स्वरूप में बदलाव और भीभी-जी-राम जी के संभावित दुष्परिणामों पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत और वरिष्ठ नेता मोहन दुबे उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना में सुधार के नाम पर इसे कमजोर करने की साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र अपने हिस्से के बजट में 40 प्रतिशत की कटौती कर रहा है, जिससे 125 दिन रोजगार देने का दावा पूरी तरह भ्रामक साबित हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शत-प्रतिशत मजदूरी केंद्र द्वारा दिए जाने के बजाय अब केवल 60 प्रतिशत का बोझ उठाना राज्यों के लिए कठिन होगा। जिससे मजदूरों का भुगतान प्रभावित होगा। उन्होंने मनरेगा के नाम परिवर्तन और उसमें बदलाव को पंचायती राज और ग्रामीणों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भंडरा प्रखंड प्रभारी मोहन दुबे ने कहा कि नए कानून से बेरोजगारी में वृद्धि होगी। साल भर मिलने वाले काम के बजाय केवल पीक सीजन में 60 दिन काम का प्रावधान बेरोजगारी बढ़ाएगा।अब क्या काम होगा और कहां होगा, इसका निर्णय दिल्ली से होगा, जिससे स्थानीय ग्राम सभाएं शक्तिहीन हो जाएंगी। इस तरह से ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। गांव की परिसंपत्तियों का निर्माण अब स्थानीय लोगों के बजाय ठेकेदारों के माध्यम से होगा, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। न्यूनतम मजदूरी में कमी और काम की अनिश्चितता के कारण दलित, आदिवासी और महिला मजदूरों का शहरों की ओर पलायन बढ़ेगा। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत ने बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे केंद्र की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना और पंचायतों के फंड को सीमित करना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। मौके पर हामिद अंसारी, परमेश्वर उरांव, खुर्शीद अंसारी, मनी उरांव, जुल्फान अंसारी, हसबुल खान, इस्लाम अंसारी, चंदर उरांव, फगुआ उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

Leave a Comment