Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिये निर्देश

On: March 10, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*प्रथम एएनसी से प्रसव तक करें फॉलोअप : डॉ ताराचंद*

…………………….

*स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिये निर्देश*

—————————–

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त डॉ ताराचदं की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप प्रसव पूर्व जांच से प्रसव तक किये जाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन बेहद जरूरी है, इसका पालन कराएं। इससे हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ेगा। नियमित रूप से उसकी जांच, दवाओं का सेवन, संस्थागत प्रसव, नवजात का टीकाकरण आदि का कार्य किया जाए। किसी भी चरण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन बच्चों का टीकाकरण का समय हो उनके अभिभावक को ससमय सूचित किया जाए। गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया।

एमटीसी केंद्रों में भी अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाए ताकि उनकी बेहतर देखभाल हो सके। उन्हें अतिकुपोषित की श्रेणी से बाहर लाया जा सके।

 

*किसी मरीज की मृत्यु पर दिखाएं संवेदनशीलता*

 

उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी मरीज की मृत्यु किसी कारणवश हो जाती है तो उसे उसके घर तक पहुंचाने में अपनी संवेदनशीलता अवश्य दिखाएं। परिजन की हरसंभव मदद करें।

अभियान चला कर खिलाएं फाइलेरिया की गोली

उपायुक्त ने कहा कि जिन पंचायतों में एमडीए कार्यक्रम में उपलब्धि कम है वहां अभियान चला कर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा व कृमिनाशक दवा खिलाएं और छूटे हुए लोगों को भी प्रेरित करें। एक सप्ताह में इसे अभियान चला कर पूर्ण करें।

उपायुक्त ने बैठक पीएम अभीम और 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही, जिला में कुष्ठ रोगियों की पहचान व उनका इलाज, टीबी रोगियों की पहचान व उनका इलाज के संबंध में चर्चा की गई व निदेश दिये गये।

 

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सघन वाहन जांच अभियान, 60 से अधिक वाहनों से 4.50 लाख रुपये जुर्माना, कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों की विशेष जांच, नियमों के पालन की चेतावनी

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

मोटर एक्सीडेंट क्लेम केसेस को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, पैसे हड़पने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बच्चा चोरी की अफवाह पर विक्षिप्त महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; 20 अज्ञात पर मामला दर्ज

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

Leave a Comment