गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल मैदान में आयोजित ळच्स् क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के तहत रविवार को पहला क्वालीफायर मुकाबला सिंदुवारी फाइटर और पैंथर-11 के बीच खेला गया। मुकाबले में सिंदुवारी फाइटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर-11 की टीम 11.4 ओवर में मात्र 135 रन ही बना सकी। इस तरह सिंदुवारी फाइटर ने 70 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अरविंद कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार टूर्नामेंट के सचिव मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। मुकाबले में प्रेम राणा और आकिद खाना ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष निरंजन दांगी, सचिव मुकेश कुमार, सहसचिव विकास कुमार, उपाध्यक्ष प्रेम राणा, कोषाध्यक्ष चंदा देवी, सहकोषाध्यक्ष विनोद पासवान सहित संचालन समिति के सदस्य विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार दांगी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, अखिलेश, सोनू सिंह, मनोज गोलू, भोला, अशुरंजन, सुमित सेठी, गुड्डू, उज्जवल, विकास, आशीष, आर्ट, ललन और रंजन समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।
जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

On: March 9, 2026 12:05 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 835724
Total views : 2547029