Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

On: March 4, 2026 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिरिडीह। होली की खुशियों के बीच गिरिडीह जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जमुआ और देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में बुधवार को स्नान के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किशोर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। होली खेलने के बाद वे स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय अचानक दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। बताया जा रहा है कि संगम क्षेत्र में पानी की गहराई अधिक है और संभवतः उन्हें इसकी सही जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में संगम स्थल पर पहुंच गए और नदी में उतरकर किशोरों की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्रिवेणी संगम जैसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment