बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेती नजर आ रही है। चुनाव को ज्यादा समय नहीं बीता है, लेकिन सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खबरें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तक न तो जनता दल (यूनाइटेड) और न ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। लेकिन सवाल बड़ा है—क्या बिहार को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है?
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक न तो जनता दल (यूनाइटेड) और न ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सीट के लिए नीतीश कुमार के नामांकन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। उनके नामांकन पत्र भी तैयार हो चुके हैं और केवल मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होने बाकी बताए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तब तेज हुई जब उनके पुत्र श्रवण कुमार के जदयू टिकट पर राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें अचानक थम गईं। इससे राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो भाजपा नेतृत्व बिहार में अपने किसी वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकता है। भाजपा के पास संगठन और सरकार दोनों स्तर पर कई मजबूत चेहरे मौजूद हैं। फिलहाल पटना से लेकर दिल्ली तक इस संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। हालांकि अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।





















Total Users : 935550
Total views : 2686513