टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी टुपा उर्फ टुमा भुईयां का शव सोमवार सुबह जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक रविवार को साप्ताहिक बाजार टंडवा जाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी थी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन भी की थी। सोमवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। शव के सामने झोले में बाजार से खरीदी गई सब्जियां आदि सामान रखा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे बाजार से लौटते समय किसी घटना के शिकार हुए। कुछ स्थानीय लोग अत्यधिक शराब सेवन से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
जंगल से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

On: March 2, 2026 9:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 828144
Total views : 2536486