Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में शामिल

On: March 2, 2026 9:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन के नेतृत्व में अताउर रहमान ने पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और पार्टी की नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में वापसी की है। नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में उन्होंने चतरा नगर के समुचित विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चतरा को आदर्श नगर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल समस्या के समाधान, जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण, नालियों के विकास तथा सभी प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर क्षेत्र के किसी भी वार्ड को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और चतरा को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

जंगल से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

रंगों के पर्व होली के स्वागत के साथ फाग गीतों पर झूमे लोग

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

विवाहीता हत्याकांड में पति सहित चार गिरफ्तार

अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज की प्रखंड कमिटी का गठन, ईश्वरी साव अध्यक्ष निर्वाचित

चतरा-डोभी मार्ग पर बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, एक की मौत

होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

लोहरदगा की ‘महिला शक्ति’ ने बिखेरे प्रेम के रंग: सौहार्द और समरसता के साथ होली मनाने का दिया बड़ा संदेश

गायत्री शक्तिपीठ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, शताब्दी वर्ष अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण

Leave a Comment