Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

On: March 2, 2026 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जम्भुआ गांव स्थित डाक बंगला मोड़ नीम पेड़ के समीप मिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय संजू यादव (पता राजपत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रतापपुर पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायल को प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में प्रतिदिन तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रैक्टरों और भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई निर्दाेष लोग जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकांश ट्रैक्टर चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं और कई वाहनों के कागजात भी दुरुस्त नहीं हैं। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध एवं अनियंत्रित वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में शामिल

जंगल से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

रंगों के पर्व होली के स्वागत के साथ फाग गीतों पर झूमे लोग

विवाहीता हत्याकांड में पति सहित चार गिरफ्तार

अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज की प्रखंड कमिटी का गठन, ईश्वरी साव अध्यक्ष निर्वाचित

चतरा-डोभी मार्ग पर बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, एक की मौत

होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

लोहरदगा की ‘महिला शक्ति’ ने बिखेरे प्रेम के रंग: सौहार्द और समरसता के साथ होली मनाने का दिया बड़ा संदेश

गायत्री शक्तिपीठ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, शताब्दी वर्ष अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण

बचपन प्ले स्कूल व डीएवी प्राइमरी विंग में धूमधाम से मना होली मिलन

Leave a Comment