Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रंगों के पर्व होली के स्वागत के साथ फाग गीतों पर झूमे लोग

On: March 2, 2026 9:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। फाग गीतों और अबीर-गुलाल की खुशबू के बीच सोमवार देर रात शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग में रात्रि लगभग 12 बजे से होलिका दहन की शुरुआत हुई। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर जिलेवासियों ने होलिका दहन कर रंगोत्सव की शुरुआत की। होलिका की अग्नि प्रज्वलित होते ही गांव और शहर मस्ती के रंग में सराबोर हो गए। “होली खेले रघुवीरा” और “होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे” जैसे गीतों ने माहौल को होलिमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पर्व में अब चंद घंटे शेष हैं और लोगों की उत्सुकता चरम पर है। ज्ञात हो कि इस वर्ष होलिका दहन सोमवार देर रात हुआ, जबकि रंगोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रंग, अबीर, गुलाल और रंग-बिरंगी पिचकारियों की स्थायी व अस्थायी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह बज रहे होली गीतों और फगुनाहट की बयार ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। सोमवार को कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित कर लोगों ने ढोलक-मंजीरे की ताल पर झूमते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरा चतरा जिला अब रंगों के पर्व होली के स्वागत के लिए तैयार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, के नेतृत्व में विभिन्न मिष्ठान भण्डार, रेस्टुरेन्ट, होटल, किराना दुकान एवं ठेला खोमचा इत्यादि का औचक निरीक्षण

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम हुआ आयोजित उपायुक्त ने पंचायत को मजबूत करने की कही बात

जय श्री राम समिति का भव्य होली मिलन, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव संग जिलेवासियों ने बिखेरे रंग

जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर और सामान क्षतिग्रस्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में शामिल

जंगल से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment