Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चतरा-डोभी मार्ग पर बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, एक की मौत

On: March 2, 2026 9:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित सघरी घाटी के भुईयांडीह-जोरी के बीच यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से गया की ओर जा रही ‘बदन बस’ जैसे ही घाटी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर चतरा सदर अस्पताल भेजा। लगभग आधा दर्जन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। सूत्रों के अनुसार जिसमें एक की मौत हो गई है। घायलों की पहचान जहानाबाद निवासी राकेश कुमार, वजीरगंज (गया) के रंधीर कुमार, डुमरिया के संजीत कुमार, चतरा के सुजीत कुमार, बगरा के कमलेश कुमार और जोरी के अमृत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस डुमरिया से दोपहर 1ः30 बजे खुलती है और रानीगंज, शेरघाटी, डोभी व चतरा होते हुए लंबी दूरी तय करती है। फिलहाल प्रशासन क्रेन की मदद से बस को सीधा कराने में जुटा है। इस हादसे ने एक बार फिर घाटी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या चालक की लापरवाही से। प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नगर निकाय चुनाव 2026ः नामांकन को लेकर विवाद, जांच की मांग

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में शामिल

जंगल से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

रंगों के पर्व होली के स्वागत के साथ फाग गीतों पर झूमे लोग

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

विवाहीता हत्याकांड में पति सहित चार गिरफ्तार

अखिल भारतीय तैलिक साहु समाज की प्रखंड कमिटी का गठन, ईश्वरी साव अध्यक्ष निर्वाचित

होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

लोहरदगा की ‘महिला शक्ति’ ने बिखेरे प्रेम के रंग: सौहार्द और समरसता के साथ होली मनाने का दिया बड़ा संदेश

गायत्री शक्तिपीठ में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, शताब्दी वर्ष अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण

बचपन प्ले स्कूल व डीएवी प्राइमरी विंग में धूमधाम से मना होली मिलन

दूधेश्वरी धाम में भव्य होली मिलन, नागपुरी फगुआ गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Leave a Comment