Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बचपन प्ले स्कूल व डीएवी प्राइमरी विंग में धूमधाम से मना होली मिलन

On: March 2, 2026 5:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। गुमला-लोहरदगा रोड, दूंदूरिया स्थित ‘बचपन प्ले स्कूल’ एवं ओल्ड बैंक कॉलोनी डी.ए.वी. कैंपस स्थित प्राइमरी विंग में सोमवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रिय रंजन ने बच्चों को होलिका दहन की पौराणिक कथा सुनाते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व समझाया। उन्होंने सुरक्षित होली खेलने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि केमिकल युक्त रंगों से बचें, आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा केवल प्राकृतिक रंगों और गुलाल का प्रयोग करें।

विद्यालय के निदेशक चंद्र शेखर गिरि ने सभी बच्चों, अभिभावकों और शहरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जानकारी दी कि होली के उपलक्ष्य में विद्यालय में 3 मार्च से 5 मार्च तक अवकाश रहेगा तथा 6 मार्च 2026 से विद्यालय पुनः नियमित समय पर संचालित होगा। साथ ही नए सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ होने की भी घोषणा की गई। समारोह को सफल बनाने में शिक्षिका मोनालिसा, अंकिता, सुमन, आकांक्षा मिश्रा, सोनल रानी, सुमति, मीनाक्षी, पल्लवी साहू, काजल चौरसिया एवं अर्पिता रॉय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से गुलाल खेलने और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment