गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 में गुमला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 से पार्षद पद पर शैल मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सतपाल कौर को पराजित कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। घोषित परिणामों के अनुसार शैल मिश्रा को कुल 773 मत प्राप्त हुए, जबकि सतपाल कौर को 394 मत मिले। इस प्रकार शैल मिश्रा ने 379 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 21 में इस बार मुकाबला काफी चर्चा में रहा। भाजपा समर्थित शैल मिश्रा की जीत की हैट्रिक रोकने के लिए उनके खिलाफ नया चेहरा मैदान में उतारा गया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, जिससे वार्ड 21 नगर परिषद चुनाव का केंद्र बिंदु बना रहा।
तीसरी बार पार्षद निर्वाचित होने के बाद शैल मिश्रा ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत वार्ड की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने वार्ड में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने और नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया। वार्ड 21 में इस जीत के साथ ही गुमला नगर परिषद की राजनीति में शैल मिश्रा की पकड़ और मजबूत मानी जा रही है।


















Total Users : 911367
Total views : 2653006