Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद की जंग तेज: किसके सिर सजेगा ‘गरिमा का ताज’?

On: February 28, 2026 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होते ही गुमला नगर परिषद की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष से जहां शहर के विकास और विस्तार की उम्मीदें बंधी हैं, वहीं अब सबकी निगाहें उपाध्यक्ष पद पर टिक गई हैं। गुमला नगर परिषद के कुल 22 वार्ड पार्षदों के बीच से ही उपाध्यक्ष का चयन होना है। यह पद न केवल गरिमामय है, बल्कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। ऐसे में दावेदारों के बीच अंदरखाने रणनीति और समीकरण साधने का दौर शुरू हो चुका है।

ये नाम चर्चा में

राजनीतिक गलियारों में जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है, उनमें हॉट सीट से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेसी नेता रमेश कुमार ‘चीनी’ और मनीष कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं, पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुकी मुसर्रत परवीन भी एक बार फिर सक्रिय मानी जा रही हैं। इसके अलावा लगातार जीत दर्ज करते आ रहे अनुभवी पार्षद शैल मिश्रा और कृष्ण कुमार उर्फ किशोर मिश्र भी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

दांव-पेंच और जोड़-तोड़ का दौर

चूंकि उपाध्यक्ष का चयन पार्षदों के बीच से ही होना है, ऐसे में आंकड़ों का गणित और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। नवनिर्वाचित पार्षद अपने-अपने पक्ष में बहुमत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नगर परिषद की इस आंतरिक जंग में जो बहुमत का आंकड़ा साधेगा, वही उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगा। फिलहाल राजनीतिक माहौल में उत्सुकता चरम पर है और आने वाले दिनों में समीकरण और स्पष्ट होने की संभावना है। गुमला की सियासत में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 22 पार्षदों के समर्थन से आखिर किसके सिर उपाध्यक्ष पद का ताज सजेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment