चतरा। सदर अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान जच्चा और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि भर्ती के बाद काफी देर तक न तो डॉक्टर देखने पहुंचे और न ही समय पर समुचित इलाज शुरू किया गया। स्थिति बिगड़ने पर ड्यूटी पर तैनात नर्स ने इंजेक्शन दिया, जिसके तुरंत बाद महिला की मौत हो गई। कुछ देर बाद गर्भ में पल रहे शिशु की भी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान कान्हाचट्टी प्रखंड के चारू गांव निवासी 22 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सक और नर्स पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और चिकित्सकीय प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

On: February 27, 2026 8:50 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 823758
Total views : 2530943