कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खपिया गांव के मेघरनिया टोला में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंतू भारती की लगभग 17 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ललिता कुमारी घर के पास रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिवार वाले उसे तत्काल इलाज के लिए प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललिता की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन मद से उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव और त्वरित उपचार की व्यवस्था मजबूत करने की भी आवश्यकता जताई है।
सर्पदंश से किशोरी की मौत, परिवार में पसरा मातम

On: February 27, 2026 8:44 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 823849
Total views : 2531070