Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

इतिहास रचा! गुमला नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं शकुंतला उरांव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
नगर निकाय चुनाव 2026 में गुमला की जनता ने बड़ा जनादेश देते हुए शकुंतला उरांव को नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष चुना। भाजपा समर्पित उम्मीदवार की इस जीत को शहर के मतदाताओं का आशीर्वाद माना जा रहा है। इस जीत से भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव का राजनीतिक कद भी बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर झामुमो और कांग्रेस खेमे को बड़ा झटका लगा। झामुमो समर्पित उम्मीदवार हर्षिता टोप्पो और कांग्रेस समर्थित सीता देवी को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही गुमला विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की के भाई जेम्स भी वार्ड पार्षद चुनाव में पराजित हुए।

हॉट सीटों पर रोमांचक मुकाबला

नगर परिषद के 22 वार्डों में से वार्ड 15, 20 और 22 सबसे चर्चित रहे—

अन्य वार्डों में भी कई नए और पुराने चेहरों ने जीत का परचम लहराया। गुमला नगर परिषद में अब नई नेतृत्व टीम के साथ विकास की दिशा में नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment