हंटरगंज (चतरा)। होली एवं रमजान पर्व को लेकर शुक्रवार को हंटरगंज तथा वशिष्ठ नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। हंटरगंज थाना में बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने की, जबकि वशिष्ठ नगर थाना में प्रभारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान किसी पर भी जबरन रंग न लगाया जाए तथा आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना बनाए रखी जाए। डीजे पर भड़काऊ और अश्लील गीत नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी गई। चेतावनी दी गई कि भड़काऊ गाना बजाने या किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रभु दयाल यादव, शिक्षक रवि कुमार रवि, वीर बहादुर सिंह, नीतीश कुमार प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, एएसआई रंजीत कुमार सिंह, सुनील दुबे, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, राजद जिला सचिव सतेश्वर यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, कम्युनिस्ट पार्टी जिला मंत्री राजकुमार यादव, दिलीप दास, मदन चौधरी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो. मसीर आलम, सरवन साव, सत्येंद्र सिंह, जय हिंद पासवान, पाण्डेयपुरा मुखिया प्रतिनिधि सुनील रजक, गेंजना पंचायत से प्रभु भारती, चंद्रू यादव, ललन सिंह, जोगिंदर यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हंटरगंज व वशिष्ठ नगर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में होली व रमजान मनाने की अपील

On: February 27, 2026 8:47 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 823756
Total views : 2530941