चतरा। चतरा कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को एस.एस. प्लस टू हाई स्कूल लावालौंग एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लावालौंग के प्लस टू छात्रों के साथ प्रमोशन मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में चतरा कॉलेज के प्राचार्य सह समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बीए, बीकॉम, बीएससी, सीआईजी, सीटीई सहित अन्य पाठ्यक्रमों में नामांकन लेकर अपने अकादमिक उन्नयन और करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इग्नू में नामांकन एवं परीक्षा प्रक्रिया लचीली है, जिससे छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ अन्य जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकते हैं। प्लस टू उत्तीर्ण विद्यार्थी विभिन्न स्नातक एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकन लेकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ना और उन्हें स्वावलंबी बनने की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर एस.एस. प्लस टू विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षिकाएं तथा इग्नू अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता, इतिहास विभाग के डॉ. ज्योति कुमार उपस्थित रहे।
इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित

On: February 27, 2026 8:48 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 823757
Total views : 2530942