सिमरिया (चतरा)। कसारी पंचायत के करमटांड़ जंगल में सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर एंबुलेंस का मलबा बुधवार शाम चार ट्रैक्टरों पर लादकर सिमरिया थाना परिसर लाया गया। हालांकि मालवाहक कंटेनर समय पर नहीं पहुंचने के कारण मलबा अब तक ट्रैक्टरों पर ही लोड है, जिससे वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना के बाद लगभग 40 घंटे तक एसएसबी के जवान घटनास्थल पर तैनात रहे और मलबे व अन्य सामग्रियों की सुरक्षा में जुटे रहे। घने जंगल और दुर्गम रास्तों के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों की निगरानी में सभी मलबा और सामग्री को सुरक्षित रूप से सिमरिया थाना परिसर में लाकर रखा है। आगे की तकनीकी जांच और औपचारिकताओं के लिए मलबे को संरक्षित किया जा रहा है। इधर, जो लोग दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके, वे सिमरिया थाना पहुंचकर मलबा देख रहे हैं और हादसे को लेकर चर्चा कर रहे हैं। क्षेत्र में अब भी इस भीषण विमान दुर्घटना को लेकर लोगों के बीच कौतूहल और शोक का माहौल बना हुआ है।
एयर एंबुलेंस हादसा: मलबा चार ट्रैक्टरों से सिमरिया थाना लाया गया, कंटेनर नहीं पहुंचने से अनलोडिंग अटकी, 40 घंटे तक एसएसबी ने की सुरक्षा

On: February 27, 2026 1:15 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 822551
Total views : 2529293