Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

शिवालय में बाबा भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति में डूबा क्षेत्र

On: February 27, 2026 1:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। सदर प्रखंड के देवरिया ग्राम स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। आयोजन को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सैकड़ों महिलाओं ने बाजे-गाजे और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ हेरु नदी तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शहर के प्रख्यात वैदिक कर्मकांडी पंडित युगल किशोर पाण्डेय (युगल बाबा) ने विधि-विधान से मां गंगा की आराधना कराई। उनके सहयोग में पंडित चंदन बाबा एवं पंडित रूपेश बाबा उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत व्रती महिलाओं ने कलश में जल भरकर भक्ति गीतों के साथ पुनः शिव मंदिर पहुंचीं। वहां आचार्य युगल किशोर पाण्डेय ने यजमान राम स्वरूप पाण्डेय एवं उनकी पत्नी चंपा देवी से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। मंत्रोच्चार और घंटों की ध्वनि से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन संध्या 6 बजे आचार्य द्वारा प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंतिम दिन महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवरिया गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और आस्था की सुंदर मिसाल पेश की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्मदेव पाण्डेय, महेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, अनंत, अंगद, धीरेन्द्र, विशाल, सुशांत एवं आशीष सहित कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, जान से मारने की धमकी का आरोप

नाबालिग की शादी रुकवाने पर बवाल, 50 लोगों पर प्राथमिकी, प्रशासन की कार्रवाई, उम्र सत्यापन में बालिका पाई गई 18 वर्ष से कम

एयर एंबुलेंस हादसा: मलबा चार ट्रैक्टरों से सिमरिया थाना लाया गया, कंटेनर नहीं पहुंचने से अनलोडिंग अटकी, 40 घंटे तक एसएसबी ने की सुरक्षा

78 साल बाद भी सड़क से वंचित गुबे टोला, शिलान्यास के छह माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं, बीमारों को खाट पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

पति-पत्नी 1.084 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, बाइक व मोबाइल बरामद

श्मशान घाट में शेड का उद्घाटन, जिप सदस्या ने किया लोकार्पण, भूमि दाता के योगदान की सराहना

अवैध पोस्ता खेती पर नहीं लग पा रही रोक, कई गांवों व जंगलों में अफीम निकासी जारी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

नल-जल योजना पर सवाल: कागजों में पूरी, जमीनी हकीकत में फेल

उत्सव या उन्माद? डीजे संस्कृति पर उठे सवाल

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर

वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

48 किलो गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Leave a Comment