Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

On: February 19, 2026 11:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

रांची। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), झारखंड ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत एक अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही। एसीबी के अनुसार, सिल्ली थाना क्षेत्र के लोवादाग गांव निवासी वासुदेव महतो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भूमि से संबंधित सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जा रही है। जमीन की नापी और उससे जुड़े दस्तावेज तैयार करने के एवज में कर्मचारी द्वारा घूस मांगी जा रही थी।

मामले की पुष्टि के लिए एसीबी ने पहले जांच कराई। आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने मांगी गई रकम संबंधित अमीन को सौंपी, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी की पहचान सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो के रूप में हुई है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रांची थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या अनियमितता की सूचना निर्भीक होकर विभाग को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

जनता दरबार: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

चतरा की सियासत में बयानबाज़ी तेज, विकास और एकता के मुद्दे पर बढ़ी हलचल

सडीओ के रोक आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण, दो पक्षों में तनाव

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

वृक्षारोपण, गंगा आरती और राष्ट्रीय दर्जे की मांग के बीच इटखोरी महोत्सव में उमड़ा उत्साह

दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

31 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार, मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

Leave a Comment