Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जनता दरबार: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

On: February 20, 2026 1:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

देवघर। जिलावासियों की समस्याओं के समाधान एवं त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने की। इस दौरान जिला स्तरीय सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे, ताकि संबंधित विभागों द्वारा ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया जा सके।

जनता दरबार में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, अंचल एवं थाना से जुड़े मामलों सहित विभिन्न समस्याएं अपर समाहर्ता के समक्ष रखीं। अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। इस पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र निष्पादन करें। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि शिकायतों के समाधान की निगरानी की जा सके। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

नन्ही आलिन बनी मानवता की मिसाल, अंगदान पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

चतरा की सियासत में बयानबाज़ी तेज, विकास और एकता के मुद्दे पर बढ़ी हलचल

सडीओ के रोक आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण, दो पक्षों में तनाव

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

वृक्षारोपण, गंगा आरती और राष्ट्रीय दर्जे की मांग के बीच इटखोरी महोत्सव में उमड़ा उत्साह

दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

Leave a Comment