Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

On: February 19, 2026 9:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयपुरा हाई स्कूल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का बुधवार की रात निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे और पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में चल रहा था। वे अपने पैतृक गांव गेंजना पंचायत के नावाडीह निवासी थे, हालांकि वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे। उनके निधन से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, भाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अजय कुमार सिंह अपने समय के अच्छे खिलाड़ी रहे और फुटबॉल के कुशल रेफरी एवं अंपायर के रूप में क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भी वे सक्रिय रहते थे। नावाडीह में शिव मंदिर एवं देवी मां के मंदिर निर्माण में उन्होंने तन-मन-धन से सहयोग दिया। समाज के विकास और धर्म प्रचार-प्रसार में उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गया जी स्थित विष्णुपद मंदिर, गया के निकट पवित्र फल्गु नदी तट के श्मशान घाट पर बुधवार दोपहर संपन्न किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

वृक्षारोपण, गंगा आरती और राष्ट्रीय दर्जे की मांग के बीच इटखोरी महोत्सव में उमड़ा उत्साह

दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

31 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार, मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

नगर अध्यक्ष पद के सबसे युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

उपायुक्त और सामान्य प्रेक्षक ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण

जागरूकता रथों को उपायुक्त ने दिखायी हरी झंडी, बाल विवाह के उन्मूलन की अपील

बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें, उनके करियर को गढ़ने का भी करें शिक्षक : डॉ ताराचंद

सामान्य प्रेक्षक ने किया मीडिया कोषांग का निरीक्षण

Leave a Comment