Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

वृक्षारोपण, गंगा आरती और राष्ट्रीय दर्जे की मांग के बीच इटखोरी महोत्सव में उमड़ा उत्साह

On: February 20, 2026 12:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के उद्घाटन अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री राधा कृष्ण किशोर तथा सांसद कालीचरण सिंह ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने कहा कि यदि सभी जनप्रतिनिधि और आमजन मिलकर प्रयास करें तो राजकीय इटखोरी महोत्सव को जल्द ही राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा दिलाया जा सकता है। इस संबंध में सांसद से लोकसभा में मुद्दा उठाने की भी बात कही गई। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से राजकीय इटखोरी महोत्सव को राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए अनुरोध किया है और सकारात्मक पहल की उम्मीद है। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन के माध्यम से इटखोरी और आसपास के क्षेत्रों का व्यापक विकास किया जा सकता है। शाम को मुहाने घाट पर बनारस के पंडितों द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल स्वयं व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। संगोष्ठी के लिए अलग पंडाल की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के चेयरमैन जानकी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, जेएमएम नेता मनोज चंद्रा, भाजपा नेता डॉक्टर मृत्यूंजय सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष, प्रमुख प्रिया कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

चतरा की सियासत में बयानबाज़ी तेज, विकास और एकता के मुद्दे पर बढ़ी हलचल

सडीओ के रोक आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण, दो पक्षों में तनाव

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

31 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार, मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

नगर अध्यक्ष पद के सबसे युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment