Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

On: February 20, 2026 12:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं संसदीय कार्य विभाग) एवं योगेंद्र प्रसाद (पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता भद्रकाली मंदिर, इटखोरी की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उपायुक्त कीर्तिश्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी विभागों एवं आमजन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव के प्रथम दिन पारंपरिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगामी दो दिनों तक विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे इटखोरी की पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

चतरा की सियासत में बयानबाज़ी तेज, विकास और एकता के मुद्दे पर बढ़ी हलचल

सडीओ के रोक आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण, दो पक्षों में तनाव

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

पूर्व स्कूल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह का निधन, खेल व सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहेगा याद

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

राजकीय इटखोरी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026ः मंदिर परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

वृक्षारोपण, गंगा आरती और राष्ट्रीय दर्जे की मांग के बीच इटखोरी महोत्सव में उमड़ा उत्साह

31 बटुकों का सामूहिक जनेऊ संस्कार, मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

नगर अध्यक्ष पद के सबसे युवा प्रत्याशी विशाल डुंगडुंग का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment